टाइगर आई स्टोन के चमत्कारी फायदे by Jyotishraj Suvrajit

0

 टाइगर आई स्टोन के चमत्कारी फायदे 


टाइगर रत्न’ सबसे अधिक प्रभावी तथा बहूपयोगी एवं शीघ्र फल प्रदान करने वाला स्टोन है। इसे टाइगर आई भी कहते हैं। इस रत्न पर टाइगर के समान पीली एवं काली धारियां होने के कारण इसे ‘टाइगर स्टोन’ कहते हैं। यह प्रभाव में भी टाइगर (चीता) के समान लक्षण उत्पन्न करता है। इसे धारण करने से तुरंत लाभ हो जाता है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास की कमी के कारण बार-बार व्यापार एवं अन्य कार्यों में असफल होता हो, दुखी जीवन व्यतीत कर रहा हो, उस व्यक्ति को टाइगर स्टोन गजब का आत्मविश्वास प्रदान करता है। इसे धारण करने से पूर्ण सफलता मिलती है तथा व्यक्ति साहसी एवं पुरुषार्थी बन जाता है। शेर जैसा आत्मबल और साहस भी यह रत्न प्रदान करने में सक्षम है। डरपोक, उदासीन व्यक्तियों का यह स्टोन अदृश्य साथी माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों में टाइगर रत्न पहनने से जागरूकता उत्पन्न 


यह उन व्यक्तियों के लिए भी शुभ फल प्रदान करता है जिनका भाग्य सोया हुआ है। सोए भाग्य से आशय है कि व्यक्ति अपने प्रयासों का पूर्णत: लाभ नहीं ले पा रहा है। मेहनत का फल बराबर नहीं मिल पा रहा है तथा उस व्यक्ति को जीवन में पग-पग पर विभिन्न परेशानियों एवं संघर्षों का सामना करना पड़ता है। जीवन में मृत्यु तुल्य दुख भोग रहा हो, अनहोनी होती हो, समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रही हों, यश, र्कीत तो कभी सामने आती ही न हो, दुश्मनों से परेशान हो, ऐसी स्थिति में टाइगर स्टोन वरदान सिद्ध होता है। इसे प्राण प्रतिष्ठा सिद्ध करा कर मध्यमा उंगली में शनिवार के दिन प्रात: धारण करना चाहिए। सोए हुए भाग्य को यह टाइगर रत्न जगा देगा। यदि अन्य ग्रहों को भी इस टाइगर स्टोन से जगाना चाहते हैं तो आप निम्र प्रकार से टाइगर स्टोन धारण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह एक रत्न सभी ग्रहों को जगाने का बल रखता है।



benefits of Tiger Eye by Jyotishraj Suvrajit
Tiger Eye Stone 



• जन्मपत्रिका में कुयोग बन रहे हों तो उन योगों के कुप्रभावों को कम करने के लिए भी टाइगर रत्न धारण करना चाहिए।

• यदि आप निरंतर कर्ज में डूबते जा रहे हों तो कर्ज मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन सिद्ध किया हुआ स्टोन गले में लॉकेट के रूप में श्वेत धागे में धारण करें।

• बार-बार वाहन दुर्घटना में चोट लग जाती है तो तर्जनी उंगली में टाइगर स्टोन प्राण प्रतिष्ठा कराकर मंगलवार के दिन धारण करें।

• घर में जिन बच्चों व व्यक्तियों को बार-बार नजर लगती है, मानसिक तनाव रहता है तो उन्हें टाइगर स्टोन गले में धारण करना चाहिए।

• अगर कोई व्यक्ति शत्रु से अधिक परेशान है या शत्रु बार बार परेशान कर रहे है कार्य में रूकावट डाल रहे है तो ऐसे व्यक्ति को टाइगर आई स्टोन पहनना चाहिए 

• कार्य स्थल पर व अन्य जगहों से मान, प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि प्राप्त करने व यश, कीर्ति की पताका फहराने के इच्छुक टाइगर स्टोन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को तर्जनी उंगली में या अनामिका उंगुली में धारण करें।

• जो व्यक्ति अपनी पत्नी से घबराता हो या कलह से डरता हो एवं जिसकी पत्नी अधिक बोलती है, समाज में प्रतिष्ठा उसी के कारण कम हो तो टाइगर रत्न पहनना चाहिए।

• जिसका व्यापार घाटे में जा रहा हो, परेशानियां बढ़ती ही जा रही हों, तो ऐसे में टाइगर आई स्टोन जरूर पहनना चाहिए 

• जिस व्यक्ति का विवाह नहीं हो रहा हो, सगाई भी नहीं होती हो, तो उस जातक को टाइगर रत्न जरूर पहनना चाहिए इससे विवाह शीघ्र हो जाता है 

benefits of Tiger Eye by Jyotishraj Suvrajit


• जिस लड़की का विवाह नहीं हो रहा हो, सगाई छूट जाती हो या सगाई हो ही नहीं रही हो तो उस लड़की को नाग पंचमी को प्रात: नाग के दर्शन कर यह टाइगर स्टोन धारण करना चाहिए।

• जिन व्यक्तियों को सर्विस में नुक्सान हो रहा हो या कार्यस्थल में परेशानी हो तो टाइगर रत्न रविवार को दिन में धारण करने से लाभ होगा।

• जिन व्यक्तियों के संतान होती है, वह मर जाती है तो दोनों पति-पत्नी बराबर वजन का टाइगर स्टोन प्राण प्रतिष्ठा कराकर शुक्ल पक्ष में जब स्त्री मासिक धर्म में हो तब एक साथ धारण करें। संतान सुख मिल जाएगा, गर्भपात होता है तो तुरंत लाभ होगा।

• जिस घर में लड़ाई-झगड़ा अधिक होता हो तथा सुख-शांति न हो विशेष परेशानी हो, छोटी-छोटी बातों पर क्लेश हो जाता है तो उस परिवार का मुखिया टाइगर स्टोन सोमवार के दिन प्रात: आम के पत्ते के रस का अभिषेक कर धारण करे। टाइगर स्टोन सिद्ध व प्राण प्रतिष्ठित होना चाहिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)