माघ पूर्णिमा 2023 पर दुर्लभ संयोग by Jyotishraj Suvrajit

0


मान्‍यता है कि आज माघी पूर्णिमा के दिन स्‍वर्ग से सारे देवता धरती पर आते हैं. इस दिन गंगाजल को छू लेने मात्र से बेहद पुण्‍य मिलता है. भगवान विष्‍णु स्‍वयं आज गंगाजल में वास करते हैं. आज माघी पूर्णिमा पर गंगा स्‍नान और दान करने का बहुत महत्‍व है. 

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी 2023 की रात 09 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुकी है और 5 फरवरी की रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, आज 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. आज माघ पूर्णिमा के मौके पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं. आज रवि पुष्य योग सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इस दौरान जरूरत मंदों को दान जरूर करें. 


माघ पूर्णिमा पर दान 


माघी पूर्णिमा के दिन सुबह स्‍नान करें. यदि गंगा स्‍नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान करें. इसके बाद जरूरतमंदों को कंबल, अन्न, फल, मिठाई और भोजन का दान करें. माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें. ऐसा करने से घर में कभी भी धन-समृद्धि की कमी नहीं होगी. साथ ही रवि पुष्‍य योग में सोना खरीदें. सोना नहीं खरीद पाएं तो चांदी भी ले सकते हैं. रवि पुष्य योग में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है. सोना खरीदने के बाद उसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें. फिर श्रीसूक्त या कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं.


माघ पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्त्व

माघ पूर्णिमा का ज्योतिषीय महत्त्व भी माना गया है। जब चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में होता है तथा सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में होता है तब माघ पूर्णिमा का योग बनता है। इस योग में सूर्य और चन्द्रमा एक दूसरे से आमने सामने होते है। इस योग को पुण्य योग भी कहा जाता है। इस योग में स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से मिलने वाले कष्ट शीघ्र ही नष्ट हो जाते है।


जिस जातक की जन्मकुंडली में चन्द्रमा नीच का है तथा मानसिक संताप प्रदान कर रहा है तो उसे सम्पूर्ण मास गंगा जल से स्नान करना चाहिए तथा अंतिम दिन दान करना चाहिए ऐसा करने से चन्द्रमा का दोष समाप्त हो जाता है।





जिस जातक की कुंडली में सूर्य तुला राशि में है तथा मान-सम्मान, यश में कमी प्रदान कर रहा है तो वैसे व्यक्ति को माघ स्नान करना चाहिए तथा सूर्य भगवान् को प्रतिदिन अर्घ्य देना चाहिए ऐसा करने से सूर्य से मिलने वाले कष्ट दूर हो जाते है।


माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम 


1. आज मान सम्मान प्राप्ति के लिए , माघ पूर्णिमा के दिन गाय को गुड़ जरूर खिलाएं और गुड़ दान करें. इससे सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं. गाय को सभी देवी-देवताओं का प्रतीक माना जाता है.उनको गुड़ खिलाने से मां लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती हैं. 

2.अगर आपका कोई काम अटका हुआ है और आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आपको माघ पूर्णिमा के दिन राधा कृष्ण मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए. इससे आपके काम में कभी कोई बाधा नहीं आएगी. 

3.इस दिन सोना जरूर खरीदें. सोना धन की लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोना खरीदने से आपको जीवन में हमेशा उन्नति मिलेगी और धन में वृद्धि होगी. 

4.अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आपको इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. साथ ही लाल वस्त्र जरूर पहना चाहिए. अर्घ्य के पानी में रोली और लाल चंदन मिलाकर ही अर्घ्य दें. 

5.घर में खुशहाली के लिए और बात रोग से बचने के लिए ,माघ पूर्णिमा के दिन पानी में गंगाजल मिलाएं और स्नान करें, साथ ही गुड़, गेहूं, चावल, सफेद वस्त्र, दूध, दही और घी इन में से कोई एक या समर्थ अनुसार दान जरूर करें. इससे सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं और घर में खुशहाली आती है. 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)